Valentine's Week 2025: इस दिन से शुरू होगा वैलेंटाइन सप्ताह! जानें 7 दिन कब और कैसे करें इजहार-ए-मोहब्बत?
फरवरी प्रेमी युगल के लिए विशेष माह होता है, क्योंकि हर वर्ष 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक जिसे लव वीक भी कहते हैं. यह सप्ताह ‘रोज डे’ यानी गुलाब के आदान-प्रदान से शुरू होकर, ‘चॉकलेट डे’, ‘टेडी डे’, ‘प्रपोज डे’, ‘हग डे’, और ‘किस डे’ से होते हुए 14 जनवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ के साथ समाप्त होता है.