Ramadan Moon Sighting 2026: सऊदी अरब में आज रमजान का चांद देखने की अपील; जानें खाड़ी देशों में कब से शुरू होगा इबादत का पाक महीना
सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने आज, 17 फरवरी को रमजान का चांद देखने की अपील की है. हालांकि, खगोलीय गणनाओं के अनुसार चांद कल नजर आने की संभावना है, जिससे पहला रोजा 19 फरवरी को हो सकता है.
Ramadan Moon Sighting 2026: सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के मुसलमानों से आज, मंगलवार (17 फरवरी 2026) की शाम को रमजान का पाक चांद देखने की अपील की है. यह अपील इस्लामी कैलेंडर के अनुसार 'शाबान' महीने की 29वीं तारीख को ध्यान में रखते हुए की गई है. कोर्ट ने कहा है कि जो कोई भी अपनी नग्न आंखों या दूरबीन (Binoculars) की मदद से चांद देखे, वह तुरंत नजदीकी अदालत में अपनी गवाही दर्ज कराए.
खगोलविदों का क्या है अनुमान?
सुप्रीम कोर्ट की अपील के बावजूद, दुनिया भर के प्रमुख खगोलविदों और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगलवार रात को चांद के दीदार होने की संभावना बहुत कम है. खगोलीय गणनाओं (Astronomy Calculations) के अनुसार, सऊदी अरब सहित अधिकांश खाड़ी देशों में रमजान का पहला रोजा गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को होने की उम्मीद है. वैज्ञानिकों का तर्क है कि मंगलवार शाम को चंद्रमा की स्थिति ऐसी नहीं होगी कि उसे स्पष्ट रूप से देखा जा सके. यह भी पढ़े: Ramadan Moon Sighting 2026: Saudi Arabia, UAE सहित खाड़ी देशों में आज रमजान का चांद देखने की होगी कोशिश, कल से शुरू हो सकते हैं रोजे
सऊदी अरब में आज चांद देखने की होगी कोशिश
View this post on Instagram
चांद दिखने और न दिखने के दो समीकरण
अगर आज शाम (17 फरवरी) सऊदी अरब में चांद नजर आ जाता है, तो वहां बुधवार, 18 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. हालांकि, यदि आज चांद नहीं दिखता है, तो बुधवार को शाबान महीने का 30वां दिन माना जाएगा और रमजान का महीना गुरुवार से शुरू होगा.
भारत में कब शुरू होगा रमजान?
आमतौर पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में सऊदी अरब के एक दिन बाद रमजान शुरू होता है. यदि सऊदी अरब में 19 फरवरी को पहला रोजा होता है, तो भारत में शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को पहले रोजे की प्रबल संभावना है. भारतीय मुसलमान बुधवार (18 फरवरी) की शाम को चांद देखने की कोशिश करेंगे.
2026 का 'विंटर रमजान
दिलचस्प बात यह है कि इस साल 17 फरवरी को ही सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. कुछ वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ग्रहण और सूर्य की निकटता के कारण दूरबीन से चांद देखने की कोशिश करना आंखों के लिए जोखिम भरा हो सकता है. यह रमजान सर्दियों के अंत में पड़ रहा है, जिससे रोजेदारों को मौसम के लिहाज से काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2026 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

