Ganesh Sthapana 2021: घर ला रहे हैं गणेश प्रतिमा! तो जानें कैसी हो मूर्ति? कैसे करें स्थापना? ताकि आपकी पूरी होगी हर कामना!
अगर इस गणेशोत्सव पर आप श्रीगणेश जी की प्रतिमा खरीद रहे हैं तो मूर्ति के स्वरूप से लेकर स्थापना तक के विधि-विधान का भी पूरा ध्यान और ज्ञान जरूर रखें. गलत प्रतिमा अथवा त्रुटिपूर्ण पूजा-विधान से गणपति की स्थापना उनके क्रोध का कारण बन सकती है. इसलिए प्रतिमा खरीदते समय प्रतिमा की सूंड़, हाथ, मूषक, भालचंद्र एवं मुद्रा आदि का ध्यान अवश्य रखें.