Gold Price Hike: सोना की कीमत एक हफ्ते में 8,000 रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी 1.70 लाख रुपए के करीब
सोने की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली. इस कारण पीली धातु की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब बनी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,29,584 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,21,525 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 8,059 रुपए की बढ़त को दर्शाता है.