क्रिकेट

Shubman Gill Embarrassing Record: शुभमन गिल की कप्तानी की निराशाजनक शुरुआत, विराट कोहली की इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू हुई वनडे सीरीज में गिल वनडे फॉर्मेट में अपनी कप्तानी की शुरुआत कर रहे हैं, और इसकी शुरुआत भी हार के साथ हुई है.

Shubman Gill Embarrassing Record: शुभमन गिल की कप्तानी की निराशाजनक शुरुआत, विराट कोहली की इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी
शुभमन गिल( Photo Credit: X/@BCCI)

Shubman Gill Embarrassing Record: शुभमन गिल को भारतीय टीम में विराट कोहली के विकल्प के रूप में देखा जाता है. एक बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल विराट की बराबरी कर पाएंगे या नहीं, इसका मूल्यांकन उनके करियर की समाप्ति के बाद ही हो सकेगा. लेकिन कप्तान के तौर पर गिल ने विराट कोहली की बराबरी की। हालांकि गिल के लिए निश्चित रूप से ये निराशाजनक है. शुभमन गिल को जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली बार कप्तान बनाया गया था. 5 टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 4-1 से विजयी रही थी, लेकिन पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. गिल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई थी. 5 टेस्ट मैचों की ये सीरीज 2-2 से बराबर रही थी, लेकिन पहले टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. तीनों फॉर्मेट में कप्तानी डेब्यू पर हार झेलने वाले 9वें कप्तान बने शुभमन गिल, देखें पूरी लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू हुई वनडे सीरीज में गिल वनडे फॉर्मेट में अपनी कप्तानी की शुरुआत कर रहे हैं, और इसकी शुरुआत भी हार के साथ हुई है.

इस तरह टी20, टेस्ट और वनडे में गिल की कप्तानी में पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. विराट कोहली को भी बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट, वनडे और टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इस तरह गिल ने विराट के एक निराशाजनक रिकॉर्ड की बराबरी की है.

रविवार को खेले गए मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. बारिश की वजह से मैच 50 ओवर की जगह 26 ओवर का खेला गया। भारतीय टीम ने 9 विकेट गंवाकर 136 रन बनाए थे. डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का लक्ष्य दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).