Heavy Rain in Kerala: केरल में भारी बारिश से चार जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने केरल में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पलक्कड़, मलप्पुरम, इडुक्की और पथानामथिट्टा जिलों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार के लिए अवकाश घोषित किया है. मलप्पुरम, पलक्कड़ और इडुक्की में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू है.