डायबिटीज के मरीजों में आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा होता है ज्यादा, अध्ययन में हुआ खुलासा
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा आम लोगों की तुलना में अधिक होता है. डायबिटीज यानी मधुमेह के कारण डायबेटिक मैक्युलर एडीमा (डीएमई) हो सकता है, जो रेटिना का तेजी से फैलने वाला रोग है, जिससे दृष्टिहीनता भी हो सकती है.