देश

युवाओं के लिए खुशखबरी ! साल 2027 तक भारत 14 लाख नई आईटी नौकरियां पैदा करेगा 

साइबर सुरक्षा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और बिग डाटा जैसे उभरती प्रौद्योगिकी में कुशल जनबल की मांग को देखते हुए भारत 2027 तक 14 लाख नई आईटी नौकरियां पैदा करेगा. सिस्को नीत अध्ययन के आधार पर गुरुवार को यह जानकारी दी गई.

युवाओं के लिए खुशखबरी ! साल 2027 तक भारत 14 लाख नई आईटी नौकरियां पैदा करेगा 
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

बेंगलुरू: देश में आईटी सेक्टर में आनेवाले समय में नौकरियों के सुनहरे अवसर युवाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे. दरअसल, साइबर सुरक्षा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और बिग डाटा जैसे उभरती प्रौद्योगिकी में कुशल जनबल की मांग को देखते हुए भारत 2027 तक 14 लाख नई आईटी नौकरियां पैदा करेगा. सिस्को नीत अध्ययन के आधार पर गुरुवार को यह जानकारी दी गई. अंतर्राष्ट्रीय डाटा कॉर्पोरेश्न (आईडीसी) द्वारा इस अध्ययन के लिए अधिकृत वैश्विक नेटवर्किंग दिग्गज सिस्को ने कहा, "यह संगठनों द्वारा वर्तमान में जिस कौशल की तलाश की जा रही है, उस जरूरी डिजिटल कौशल की नौकरियों में भारी भरकम 46 फीसदी वृद्धि को दर्शाता है."

निष्कर्षो के मुताबिक, सोशल मीडिया प्रशासक, मशीन लर्निंग (एमएल) डिजाइनर और आईओटी डिजाइनर जैसी नौकरियां आगामी वर्षो में देश में सबसे ज्यादा मांग में रहने वाली नौकिरयों में शामिल होंगी.

अध्ययन के मुताबिक, "करीब 89 फीसदी प्रबंधकों की भर्ती प्रमाण रखने वाले उम्मीदवारों पर विश्वास के स्तर पर होगी, वहीं 88 फीसदी ग्राहक सेवा और समर्थन के स्तर में सुधार का अनुभव करेंगे." यह भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर वैकेंसी,आज ही करें अप्लाई

अध्ययन के मुताबिक, अत्याधिक उद्योगों के लिए इस डिजीटल बदलाव के युग में कौशल बहुत जरूरी तय कर दिया गया है, इसके साथ ही यह, लोग कैसे और कहां कार्य कर रहे हैं उसमें भी बदलाव रहा है.

इसके परिणामस्वरूप, आईटी संगठनों को इन आला पदों को भरना मुश्किल मालूम पड़ता है, जो प्रमाणन कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों के कौशल को बेहतर बनाने का आह्वान करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).