बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या को जन्मदिन पर दी दुआएं, कहा- मैं आशीष देता हूं कि तुम्हारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो

महानायक अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या बच्चन के सातवें जन्मदिन पर उन्हें दुआएं दी......मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तुम सदा मुस्कुराते रहो और तुम्हारी मासूमियत.....

अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या को जन्मदिन पर दी दुआएं, कहा- मैं आशीष देता हूं कि तुम्हारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो
अमिताभ बच्चन और आराध्या बच्चन ( Photo Credit-Instagram )

मुंबई:  महानायक अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या बच्चन के सातवें जन्मदिन पर उन्हें दुआएं दी हैं. अमिताभ ने बहुत ही भावुक संदेश में आराध्या को हमेशा खुश रहने और र्गव से जीने की दुआएं दी हैं. अमिताभ (76) ने अपने ब्लॉग पर आराध्या की कुछ तस्वीरें साझा की. उन्होंने लिखा, "'मैं नन्ही परी के जन्मदिन की संध्या पर उसे ढेरों शुभकामनाएं और आशीष देता हूं कि उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो. आराध्या बच्चन, हमारे घर में बेटी का आशीर्वाद है."

यह भी पढ़ें:  सिख अवतार में नजर आए अमिताभ बच्चन, इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटो

अभिषेक ने भी इंस्टाग्राम पर आराध्या और ऐश्वर्य के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वह परिवार की खुशी और गर्व है. इसके साथ उन्होंने लिखा, "नन्ही राजकुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं आप हमारे परिवार की गर्व और खुशी हो.

यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़ी अहम बातें जिससे दुनिया अब तक है बेखबर

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तुम सदा मुस्कुराते रहो और तुम्हारी मासूमियत और प्यार सदा बरकरार रहे. मैं तुम्हें दिल से चाहता हूं." अभिषेक और ऐश्वर्य वर्ष 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने 2011 में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया, जिसे प्रशंसक 'बेटी बी' कहते हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2018 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).