सर्दी-खांसी से बचने के लिए घर में ही मौजूद हैं कई कारगर उपाय, इन्हें जरूर आजमाएं
पटना के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार दूबे का मानना है कि इन बीमारियों से बचने के लिए कई घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं. सुनील कुमार दूबे कहते हैं कि ठंड में लौंग, तुलसी, काली मिर्च और अदरक से बनी चाय खांसी, सर्दी, जुकाम के लिए 'रामबाण' का काम करती है.