Confirmed: मेघना गुलजार की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण-विक्रांत मैसी करेंगे लीड रोल
एसिड अटैक सर्वाइवर पर आधारित फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ लीड रोल
अभिनेता विक्रांत मैसी मेघना गुलजार की आगामी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एसिड हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में हैं.
मेघना ने एक बयान में कहा, "हम मार्च 2019 के तीसरे सप्ताह में फिल्म शुरू करेंगे. विक्रांत वह शख्स हैं जिनके साथ मैं राजी के बाद से काम करना चाहता थी."
उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें 'ए डेथ इन द गंज' में देखा था. कुछ अभिनेता ऐसे हैं जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि मुझे उनके लिए एक योग्य किरदार गढ़ने का मौका मिला जिसमें वह दीपिका के साथ नजर आएंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2018 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

