देश

बिहार: बैरक में दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के भोजपुर जिले के कारनामेपुर सहायक थाना (आउट पोस्ट) में पदस्थापित एक दारोगा (सहायक पुलिस निरीक्षक) ने मंगलवार को गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली.

बिहार: बैरक में दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

पटना: बिहार के भोजपुर जिले के कारनामेपुर सहायक थाना (आउट पोस्ट) में पदस्थापित एक दारोगा (सहायक पुलिस निरीक्षक) ने मंगलवार को गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. पुलिस आत्महत्या का कारण पारिवारिक मामला बता रही है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने यहां बताया कि दारोगा प्रकाश कुमार रजक (55) मंगलवार को बैरक में अपने गले में फंदा लगाकर पंखे सें लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस जवानों के बैरक में जाने के बाद इस घटना का पता चल सका.

उन्होंने बताया कि दारोगा कुछ दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था. घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई। मृतक गोपालगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. यह भी पढ़े: दिल्ली: पुलिस हेडक्वार्टर से ACP प्रेम बल्लभ ने 10वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, एक महीने पहले ही रजक का स्थानांतरण कारनामेपुर में हुआ था. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2018 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).