कूलपैड भारतीय बाजार में मजबूत वापसी को तैयार, लॉन्च करेगी तीन नए स्मार्टफोन
नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कूलपैड ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय बाजार में मेगा सीरीज के तीन स्मार्टफोन गुरुवार को लांच करेगी. कूलपैड ने एक बयान में कहा कि हमें यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि कूलपैड भारतीय बाजार में मजबूत वापसी कर रही है और मेगा सीरीज के स्मार्टफोन्स का विस्तार कर रही है.
बयान में कहा गया कि कूलपैड भारत में 20 दिसंबर को तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रही है, ताकि ऑफलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन रेंज का विस्तार कर सके. कंपनी ने अगस्त में 'मेगा 5ए' स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसका एसपैक्ट रेशियो 18:9 है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है.
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को खासतौर से भारतीय बाजार के लिए बताकर बाजार में उतारा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2018 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

