देश

Visakhapatnam Suicide Case: महंगे स्मार्टफोन की जिद पूरी न होने पर 9वीं की छात्रा ने दी जान, मां से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा अपनी मां और भाई के साथ रहती थी. पारिवारिक मतभेदों के कारण उसके माता-पिता अलग रह रहे थे. पुलिस के अनुसार, छात्रा अपने दोस्तों के पास उसी मॉडल का महंगा स्मार्टफोन देखकर वैसा ही फोन खरीदने की जिद कर रही थी. उसकी मां दिहाड़ी मजदूर हैं और आर्थिक तंगी के कारण महंगा मोबाइल खरीदने में असमर्थ थीं. इसी वजह से दोनों के बीच लगातार बहस होती रही.

Visakhapatnam Suicide Case: महंगे स्मार्टफोन की जिद पूरी न होने पर 9वीं की छात्रा ने दी जान, मां से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Visakhapatnam Suicide Case: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. यहां 15 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पिछले कई दिनों से अपनी मां से महंगा स्मार्टफोन दिलाने की जिद कर रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था. गुरुवार को एक बार फिर कहासुनी होने के बाद छात्रा ने कथित तौर पर अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी. यह भी पढ़ें: Kota Student Suicide: कोटा में एक और NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, किराए के फ्लैट में फंदे से लटकी मिली छात्रा; इस साल का 8वां मामला

महंगे मोबाइल की मांग को लेकर कई दिनों से चल रहा था विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा अपनी मां और भाई के साथ रहती थी. पारिवारिक मतभेदों के कारण उसके माता-पिता अलग रह रहे थे. पुलिस के अनुसार, छात्रा अपने दोस्तों के पास उसी मॉडल का महंगा स्मार्टफोन देखकर वैसा ही फोन खरीदने की जिद कर रही थी. उसकी मां दिहाड़ी मजदूर हैं और आर्थिक तंगी के कारण महंगा मोबाइल खरीदने में असमर्थ थीं. इसी वजह से दोनों के बीच लगातार बहस होती रही.

मां से विवाद के बाद कमरे में बंद हो गई छात्रा

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को मां-बेटी के बीच फिर से बहस हुई. इसके बाद छात्रा अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. जब कमरे के अंदर देखा गया तो छात्रा फंदे से लटकी मिली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में घटना की वजह महंगे स्मार्टफोन को लेकर मां-बेटी के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें और पेशेवर मानसिक स्वास्थ्य सहायता लें. भारत में सहायता के लिए Tele-MANAS हेल्पलाइन 14416 या 1-800-89-14416 पर संपर्क किया जा सकता है. समय पर मदद मिलना जीवन बचा सकता है.

टेली मानस (स्वास्थ्य मंत्रालय) – 14416 या 1800 891 4416; NIMHANS – 080-46110007; पीक माइंड – 080-456 87786; वंद्रेवाला फाउंडेशन – 9999 666 555; अर्पिता सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 और 9152987821; COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन (COOJ) – 8322252525

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2026 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).