आलोक वर्मा के इस्तीफे के बाद बन सकते हैं ये CBI के नए 'BOSS'
2004 में तय दिशानिर्देशों के अनुसार, आईपीएस के चार सबसे पुराने बैच के सेवारत अधिकारी शीर्ष पद के दावेदार होंगे. वरीयता और भ्रष्टाचार निरोध के मामलों की जांच में अनुभव के कारण अधिकारियों की सूची में 1983 बैच की अधिकारी और गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) रीना मित्रा, उत्तर प्रदेश के महानिदेशक ओ.पी. सिंह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक राजीव राय भटनागर के नाम शामिल हैं.