देश

फिर हुई पेट्रोल और डीजल के कीमतों में वृद्धि, जानें क्या है आपके शहर में दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला फिर शुरू हो गया है. कच्चे तेल का दाम बढ़ने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं...

फिर हुई पेट्रोल और डीजल के कीमतों में वृद्धि, जानें क्या है आपके शहर में दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम बढे (Photo Credits: Flickr)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला फिर शुरू हो गया है. कच्चे तेल का दाम बढ़ने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं. दिल्ली में पेट्रोल का भाव फिर 69 रुपये लीटर से ऊपर चला गया है. इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata), मुंबई (Mumbai) और चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 69.07 रुपये, 71.20 रुपये, 74.72 रुपये और 71.67 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 62.81 रुपये, 64.58 रुपये, 65.73 रुपये और 66.31 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: कई दिनों के ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा, जानें आज क्या है आपके शहर में भाव

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 19 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई. वहीं, डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 28 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2019 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).