आलिया भट्ट ने ग्वालियर में फिल्म 'कलंक' की शुरू की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने यहां अपनी फिल्म 'कलंक' के एक शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी....आलिया आगामी फिल्म 'गली बॉय' में भी नजर आएंगी....
ग्वालियर: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने यहां अपनी फिल्म 'कलंक' के एक शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी. आलिया ने शनिवार को ग्वालियर के एक किले से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "कलंक, दिन 74." उन्होंने अपने सह-कलाकार वरुण धवन के साथ एक तस्वीर भी साझा की.
'कलंक में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं.अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करने वाले हैं सगाई, ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के बाद होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन
इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित किया गया है. आलिया आगामी फिल्म 'गली बॉय' में भी नजर आएंगी. 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2019 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

