बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच बताया ये फर्क

आलिया ने बुधवार को मुंबई (Mumbai) में 'गली बॉय' (Gully Boy) के ट्रेलर लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत में यह कहा

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच बताया ये फर्क
रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और रणवीर सिंह (Photo Credit- Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दोनों को ही उत्कृष्ट अभिनेता और शानदार इंसान मानती हैं. आलिया ने बुधवार को मुंबई (Mumbai) में 'गली बॉय' (Gully Boy) के ट्रेलर लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत में यह कहा. उनके साथ सह-कलाकार रणवीर सिंह, निर्देशक जोया अख्तर (Zoya Akhtar) और निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) भी थे.

रणवीर सिंह के साथ आलिया 'गली बॉय' में और रणवीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में दिखेंगी. दोनों अभिनेताओं के बीच अंतर के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने कहा, "बहुत सारी समानताएं हैं. दोनों शानदार इंसान और उत्कृष्ट कलाकार हैं."

 

View this post on Instagram

 

Ek numberrrr👌

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ मनाया नए साल का जश्न, see pics

 

View this post on Instagram

 

🍃

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

उन्होंने कहा, "दोनों मेरे लिए खास हैं और दोनों में एकमात्र अंतर यह है कि एक के साथ मैं 'गली बॉय' कर रही दूं और दूसरे के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हूं." 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होगी और 'ब्रह्मास्त्र' क्रिसमस पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).