इथियोपिया प्लेन क्रैश के बाद सिंगापुर ने भी रोका बोइंग 737 मैक्स 8 की उड़ानों का संचालन
इथियोपिया एयरलाइन्स (Ethiopian Airlines) के एक विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चीन (China), इंडोनेशिया (Indonesia), इथियोपिया (Ethiopia) के बाद अब सिंगापुर के विमानन नियामक ने भी मंगलवार को बोइंग 737 मैक्स 8 के संचालन को अस्थाई रूप से रोक दिया है.