विदेश

ब्रेक्जिट समझौते में कानूनी बाध्यकारी बदलावों पर बनी बात, प्रधानमंत्री थेरेसा मे और EU के बीच हुई सहमति

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे (Theresa May) की ब्रेक्जिट समझौते में कानूनी से रूप से बाध्यकारी बदलावों के लिए यूरोपीय संघ के साथ सहमति बन गई है.

ब्रेक्जिट समझौते में कानूनी बाध्यकारी बदलावों पर बनी बात, प्रधानमंत्री थेरेसा मे और EU के बीच हुई सहमति
ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे (File Photo)

लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे (Theresa May) की ब्रेक्जिट समझौते में कानूनी से रूप से बाध्यकारी बदलावों के लिए यूरोपीय संघ के साथ सहमति बन गई है. दोनों पक्षों के बीच ब्रिटिश संसद में मतदान से महज 24 घंटे से भी कम समय पहले यह सहमति बनी है.

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश कैबिनेट कार्यालय मंत्री डेविड लिडिंगटन (David Lidington) ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स (House of Commons) को बताया कि संसद में इस संशोधित और बेहतर समझौते पर मंगलवार को मतदान होगा.

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन: पीएम थेरेसा मे ने ब्रेक्सिट मुद्दे पर कंजर्वेटिव सांसदों से एकजुट होने की ताजा अपील की

उप प्रधानमंत्री लिडिंगटन (David Lidington) ने कहा कि इन बदलावों के साथ ईयू से ब्रिटेन के अलग होने का समझौता बेहतर और मजबूत हुआ है और साथ ही इससे भविष्य में संघ के साथ ब्रिटेन का रिश्ता भी बेहतर और मजबूत बनेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).