शेयर बाजार की तेजी दूसरे दिन भी बरकरार, सेंसेक्स में आई 37,000 अंक की उछाल
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को देश के शेयर बाजार में आई बंपर तेजी लगातार दूसरे दिन भी बरकरार है.
मुंबई: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को देश के शेयर बाजार में आई बंपर तेजी लगातार दूसरे दिन भी बरकरार है. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को भी दमदार प्रदर्शन देखा गया. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.00 बजे 318.57 अंकों की छलांग लगाकर 37,372.67 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 94.20 अंकों की तेजी के साथ 11,262.25 पर कारोबार करते देखे गए.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 195.55 अंकों की तेजी के साथ 37,249.65 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 63.3 अंकों की मजबूत शुरुआत के साथ 11,231.35 पर खुला.
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद गर्माया शेयर बाजार, सेंसेक्स में 306 अंक का उछाल
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दमदार प्रदर्शन देखा गया. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.09 बजे 306.73 अंकों की छलांग लगाकर 36,978.16 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 64.10 अंकों की तेजी के साथ 11,099.50 पर कारोबार करते देखे गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

