देश

ओडिशा: 7 साल की नाबालिग लड़की से 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, शिकायत दर्ज

ओडिशा (Odisha) के गजपति जिले में एक 70 साल के एक बुजुर्ग ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया. बुजुर्ग उसका पड़ोसी है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

ओडिशा: 7 साल की नाबालिग लड़की से 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, शिकायत दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit: फाइल फोटो)

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) के गजपति जिले में एक 70 साल के एक बुजुर्ग ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया. बुजुर्ग उसका पड़ोसी है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना लड़की के पिता द्वारा शनिवार की रात को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सामने आई. यह घटना न्यू कैंप स्ट्रीट सेकेंड में हुई. पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान बारिक प्रधान के रूप में हुई है.

आरोपी नाबालिग को चॉकलेट का लालच देकर दो -तीन दिनों से उसका यौन शोषण कर रहा था. इसकी शिकायत लड़की ने अपने परिवार से रविवार को की. पुलिस अधिकारी ठाकुर पात्रा ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पड़ोसन की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले को मिली 20 साल की सजा

वहीं, देश में नाबालिगों से रेप की बढ़ती घटनाओं पर सख्ती बरतते हुए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) को और कठोर बनाते हुए बच्चियों से दुष्कर्म करनेवाले दोषियों को मौत की सजा देने को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे जुड़े संशोधन बिल को मंजूरी मिल गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2019 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).