मोदी बदल देंगे मुस्लिमों की जिंदगी: इम्तियाजभाई
आसपास बैठे लोग हां में हां मिला रहे थे और चायवाले भाई बोल रहे थे, "मुझे बहुत यकीन है कि मोदी मुस्लिमों की जिंदगी बदल देंगे, न सिर्फ गुजरात में, बल्कि समूचे देश में भी. हमें उम्मीद व यकीन है कि वह मुस्लिमों की तालीम व सेहती हालात को दुरुस्त करने के लिए काम करेंगे." इम्तियाजभाई ने याद किया, "वह बीजेपी के दफ्तर में चाय और स्नैक्स मंगाया करते थे और मेरी दुकान पर भी आकर बैठते थे."