AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती पेश करेगी अफगानिस्तान
मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया शनिवार से जब अपने आईसीसी विश्व कप खिताब को बचाने की शुरुआत करेगी तो पहले मैच में उसका सामना एक ऐसी टीम से होगी, जो इस बार सभी की आंखों में हैं, वो भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर. काउंटी ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया का सामना अफगानिस्तान से होना है.