प्रभु देवा को डांस करते देख वरुण धवन के खड़े हो गए थे रोंगटे
'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) के लिए कोरियाग्राफर-अभिनेता प्रभु देवा (Prabhu deva), मशहूर गाने 'मुक्काला मुकाबला' ' को फिर से बनाने की तैयारी में जुटे हैं.
'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) के लिए कोरियाग्राफर-अभिनेता प्रभु देवा (Prabhu deva), मशहूर गाने 'मुक्काला मुकाबला' ' को फिर से बनाने की तैयारी में जुटे हैं. अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) का कहना है कि प्रभु देवा को डांस करते हुए देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए थे.वरुण ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, "25 सालों बाद वापसी. प्रभु देवा के इस मैजिक को आप सभी के देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता. उन्हें देखने के दौरान मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे और अब मैं चूप रहूंगा. 'स्ट्रीट डांसर 3.'"
'स्ट्रीट डांसर 3डी' एक डांस ड्रामा है जिसका निर्देशिन रेमो डि सूजा कर रहे हैं. उन्होंने 'एबीसीडी : एनीबडी कैन डांस' और 'एबीसीडी 2' जैसी फिल्मों को भी बनाया है.
Back after 25 years. Can’t wait for you to see the magic @PDdancing has created. Had goosebumps while watching him now I wil be quiet 🤐 #SD3 https://t.co/VqHBeoefo6
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) May 31, 2019
यह भी पढ़ें:- वरुण धवन के सनकी फैन ने उन्हें दी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की हत्या की धमकी, मामला दर्ज
'स्ट्रीट डांसर 3डी' साल 2020 के जनवरी में रिलीज होगी. भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और लिजेल डिसूजा इसके निर्माता हैं. वरुण के अलावा इसमें श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

