ऋतिक रोशन फिल्म 'काबिल' के प्रीमियर के लिए पहुंचे चीन
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अभिनीत फिल्म 'काबिल' (Kaabil) चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. अभिनेता पहले से ही फिल्म के प्रीमियर के लिए बीजिंग में हैं.
मुंबई : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अभिनीत फिल्म 'काबिल' (Kaabil) चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. अभिनेता पहले से ही फिल्म के प्रीमियर के लिए बीजिंग में हैं. चीन में उनके प्रशंसकों ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया और उन्हें 'दा शुआई' नाम दिया. बीजिंग शहर में भी उत्साहित प्रशंसकों ने पोस्टरों और तख्तियों के साथ अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया.
इतना ही नहीं, ऋतिक ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई और साथ ही उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया. अभिनेता को उनके लुक के लिए भारत में 'ग्रीक गॉड' के रूप में जाना जाता है. ऋतिककी हालिया चीन रिलीज 'काबिल' देखने के बाद अभिनेता ने चीनी फिल्म प्रेमियों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है.
यह भी पढ़ें : चीन में जैकी चैन से मिले बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, देखें तस्वीरें
यह फिल्म पांच जून को चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है और इसका प्रीमियर दो जून को होगा. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 86 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 'काबिल' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. फिल्म में ऋतिकके साथ यामी गौतम भी हैं, जिन्होंने एक नेत्रहीन प्रेमिका की भूमिका निभाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

