लाइफस्टाइल

विश्व की सबसे 'नन्ही बच्ची' को अमेरिकी अस्पताल से मिली छुट्टी

समय से पहले जन्मी महज 245 ग्राम वजन वाली एक बच्ची को दुनिया की सबसे 'नन्ही बच्ची' माना जा रहा है. बच्ची को अमेरिका (America) के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. मां के गर्भ में 23 सप्ताह और तीन दिन रहने के बाद बेबी सायबी का जन्म दिसंबर, 2018 में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के शार्प मैरी बर्च अस्पताल में हुआ था. उसका वजन एक बड़े सेब जितना था.

विश्व की सबसे 'नन्ही बच्ची' को अमेरिकी अस्पताल से मिली छुट्टी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Twitter)

समय से पहले जन्मी महज 245 ग्राम वजन वाली एक बच्ची को दुनिया की सबसे 'नन्ही बच्ची' माना जा रहा है. बच्ची को अमेरिका (America) के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. मां के गर्भ में 23 सप्ताह और तीन दिन रहने के बाद बेबी सायबी का जन्म दिसंबर, 2018 में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के शार्प मैरी बर्च अस्पताल में हुआ था. उसका वजन एक बड़े सेब जितना था.

जीवन के लिए संघर्ष करती बच्ची को अस्पताल की गहन देखभाल इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया. डॉक्टरों ने सायबी के माता-पिता को बताया था कि उसके पास जीने के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं.

यह भी पढ़ें- गर्मियों में जरूर पीएं ये 5 किस्म की चाय, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी और बनी रहेगी एनर्जी

सीएनएन ने बताया कि बच्ची जन्म के बाद लगतार पांच महीने अस्पताल में भर्ती रही. अब उसके जिंदा रहने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उसका वजन अब 2.5 किलोग्राम हो गया है. पूर्ण रूप से स्वस्थ इस बच्ची को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अस्पताल ने बुधवार को घोषणा की कि जन्म के समय बच्ची का वजन 245 ग्राम था. यानी उसने दुनिया की सबसे छोटी जीवित शिशु के रूप में जन्म लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).