बॉलीवुड

कैटरीना कैफ ने की सलमान खान की तारीफ, कहा- वो एक अच्छे सलाहकार

'भारत' (Bharat) में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की को-स्टार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का कहना है कि वह एक अच्छे सलाहकार बन सकते हैं.

कैटरीना कैफ ने की सलमान खान की तारीफ, कहा- वो एक अच्छे सलाहकार
सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credit- Instagram)

मुंबई : 'भारत' (Bharat) में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की को-स्टार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का कहना है कि वह एक अच्छे सलाहकार बन सकते हैं. जूम के 'बाय इन्वाइट ओनली' के एक एपिसोड में कैटरीना ने अपने एक बयान में सलमान के बारे में यह बात कहीं. कैटरीना ने कहा, "सलमान काफी मजाकिया हैं. वह एक ऐसे इंसान हैं जो आपको पूरी छूट देते हैं ताकि आप चीजों को देखकर अच्छे से समझ सके. सलमान के अपने कुछ सिस्टम हैं और जो कभी-कभार काफी कठिन भी लग सकता है."

कैटरीना ने आगे कहा, "हालांकि अब मुझे इन चीजों की आदत पड़ चुकी है क्योंकि मैंने उनके साथ 'टाइगर जिंदा है' जैसी कई फिल्में की हैं और हाल ही में 'भारत' में भी हमने साथ काम किया है. वह बहुत खोजी किस्म के इंसान नहीं हैं. कुछ अभिनेता ऐसे होते हैं जो अभ्यास के दौरान आपको कई सारे सुझाव देते हैं, लेकिन सलमान ऐसे नहीं हैं. वह आप जैसे हैं, वैसे ही रहने कि छूट देते हैं जिससे कि आपके अंदर की प्रतिभाएं खुलकर बाहर आ सके."

यह भी पढ़ें : सलमान खान फैन्स को देंगे ईद का तोहफा, फिल्म ‘भारत’ पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

जब कैटरीना से यह पूछा गया कि सलमान के लिए वैकल्पिक करियर विकल्प क्या हो सकता है? तो इस पर कैटरीना ने कहा, "सलाहकार, पीपल एडवाइजर." इस एपिसोड का प्रसारण शनिवार को होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).