देश

Petrol and Diesel Price 31st May : पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कटौती का सिलसिला जारी रहा.

Petrol and Diesel Price 31st May : पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
फ्यूल (Photo Credit- Pixabay)

नई दिल्ली : पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कटौती का सिलसिला जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने फिर दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे, कोलकाता में पांच पैसे, मुंबई में छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की.

डीजल शनिवार को दिल्ली में 15 पैसे, कोलकाता में छह पैसे, मुंबई में 11 पैसे जबकि चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया.

यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 31st May : पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 71.62 रुपये, 73.74 रुपये, 77.28 रुपये और 74.39 रुपये प्रति लीटर हो गए. डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 66.36 रुपये, 68.21 रुपये, 69.58 रुपये और 70.19 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).