नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 43, 2 हजार लोगों को बचाया गया
नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलनों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है, जबकि 21 लोग लापता हैं और 26 अन्य घायल हुए हैं. मंत्रालय ने साथ ही बताया कि शनिवार शाम तक 2 हजार लोगों को बचाया गया है. मोरांग में उफनती बखराहा, लोहंद्रा, जूडी, सिंघिया और केशलिया नदियों का पानी आसपास की बस्तियों में घुस गया है जिसके चलते करीब 4 हजार लोग विस्थापित हो गए हैं.