अमिताभ बच्चन ने हॉस्पिटल से लौटकर घटाया 5 किलो वजन, रूटीन चेक-अप के लिए हुए थे भर्ती
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपना 5 किलो वजन कम कर लिया है. उन्होंने इसे अपने लिए शानदार बताया. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "उन्होंने मुझे बताया कि पिछले कुछ दिनों में मेरा वजन कम हुआ है. यह सही बात है, यह लगभग 5 किलो है और मेरे लिए शानदार है." 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए बिग बी ने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है.