बिहार उपचुनाव नतीजे 2019: लोकसभा की एक और 5 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, लोक जनता पार्टी ने समस्तीपुर से बनाई बढ़त
बिहार में लोकसभा की एक और 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. पहले बैलेट पेपर की मतगणना हो रही है. इस उपचुनाव में 51 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला गुरुवार को हो जाएगा. इनमें जद और राजद के चार-चार, भाकपा के तीन, कांग्रेस के दो, भाजपा एवं लोजपा के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं.