Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 68th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 68वां मुकाबला आज यानी 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 9 में हार का सामना किया है. वहीं, पंजाब किंग्स ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 7 में हार मिली है. पंजाब किंग्स की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने पर होगी. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स अपने आखिरी लीग मैच में जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से 23 मई को होगा. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मुकाबले जीते हैं और 9 में हार झेली है. वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 7 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (LSG vs PBKS Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं. इनमें से 4 मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि 3 मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया था.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (LSG vs PBKS Key Players To Watch)
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने पिछले 10 मैचों में 169.72 की स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए हैं. वहीं, निकोलस पूरन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 210 रन निकले हैं. पंजाब किंग्स के लिए कूपर कॉनॉली ने पिछले 10 मैचों में 162.22 की स्ट्राइक रेट से 365 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने पिछले 10 मैचों में 11 विकेट झटके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह ने पिछले 10 मुकाबलों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और आयुष बदोनी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मयंक यादव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम लगातार हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनॉली टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम को मजबूती देंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs PBKS 68th T20 Match Playing Prediction)
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY