लोकसभा उप-चुनाव हारने पर छत्रपति उदयनराजे भोसले ने दिया बयान,कहा- आज हार गए हैं, लेकिन रुके नहीं हैं
महाराष्ट्र के लोकसभा उप-चुनावों में सतारा निर्वाचन क्षेत्र से हारने के अगले दिन छत्रपति उदयनराजे भोसले ने आत्मविश्वास से कहा कि वह अभी समाप्त नहीं हुए हैं. मराठा योद्धा महाराजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भोसले ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, "आज हार गए हैं, लेकिन रुके नहीं हैं. जीते नहीं गए, लेकिन अभी तक खत्म नहीं हुए हैं."