बिहार: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर और रोलर को लगाई आग, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं
बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात संदिग्ध नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो ट्रैक्टरों और एक रोलर को आग के हवाले कर दिया. आमस के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "रेगनिया से बघमरवा तक ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था.
गया: बिहार के नक्सल (Naxalite) प्रभावित गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात संदिग्ध नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो ट्रैक्टरों और एक रोलर को आग के हवाले कर दिया. आमस के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "रेगनिया से बघमरवा तक ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था.
शुक्रवार की रात खैरा गांव के चमरू टोला में सड़क निर्माण में लगे कई वाहन खड़े थे. तभी कुछ लोगों ने वहां खडे दो ट्रैक्टरों और एक रोलर में आग लगी दी और फरार हो गए. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है."
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में दोनों ट्रैक्टर पूरी तरह जल गए, जबकि रोलर को मामूली नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि यह नक्सली घटना हो सकती है. अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे जबरन पैसा वसूली की बात कही जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2019 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

