विदेश

मोरक्को पुलिस ने 8 टन गांजा के साथ 5 लोगों को किया गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रोनिक उपकरण किए जब्त

मोरक्को पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी शहर टैंजियर्स के उपनगरीय क्षेत्र से आठ टन गांजा बरामद किया है. मोरक्को पुलिस ने एक बयान में कहा कि अभियान के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थो के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से कथित रूप से संबद्ध पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. यह अभियान टैंजियर्स से 20 किलोमीटर दूर एक खेत में चलाया गया.

मोरक्को पुलिस ने 8 टन गांजा के साथ 5 लोगों को किया गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रोनिक उपकरण किए जब्त
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

रबात: मोरक्को (Morocco) पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी शहर टैंजियर्स के उपनगरीय क्षेत्र से आठ टन गांजा बरामद किया है. मोरक्को पुलिस ने एक बयान में कहा कि अभियान के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थो के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क (International Network) से कथित रूप से संबद्ध पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. यह अभियान टैंजियर्स से 20 किलोमीटर दूर एक खेत में चलाया गया.

पुलिस ने तीन इनफ्लेटेबल नावें, समुद्री नेवीगेशन के उपकरण, 20 बैरल ईधन और दो वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस भी जब्त की है. बयान के अनुसार, इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रेलर, बड़ी मात्रा में मादक पदार्थो की तस्करी करने के लिए आठ बड़े ट्रेलर्स, गलत पंजीकरण संख्या वाली चार कारें और धारदार हथियार बरामद किए गए.

यह भी पढ़ें : हैदराबाद में DRI विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

यूएन ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के अनुसार, पिछले दशक में गांजा की खेती पर कार्रवाई के बावजूद मोरक्को दुनिया के सबसे बड़े गांजा उत्पादकों में से है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2019 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).