बॉलीवुड

कियारा आडवाणी ने हॉरर-कॉमेडी शैली की फिल्मों पर कही यह बात, भूल भुलैया 2 और लक्ष्मी बॉम्ब में जल्द आएंगी नजर

हॉरर कॉमेडी शैली में अभिनेत्री कियारा आडवाणी की दो फिल्में अगले कुछ महीनों में आ रही हैं. कियारा 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी और 'भूल भुलैया 2' में वह कार्तिक आर्यन संग दिखाई देंगी. राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित 'लक्ष्मी बॉम्ब' साल 2011 में आई तमिल हिट फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की रीमेक है.

कियारा आडवाणी ने हॉरर-कॉमेडी शैली की फिल्मों पर कही यह बात, भूल भुलैया 2 और लक्ष्मी बॉम्ब में जल्द आएंगी नजर
कियारा आडवाणी (Image Credit: Instagram)

हॉरर कॉमेडी शैली में अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की दो फिल्में अगले कुछ महीनों में आ रही हैं. कियारा 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi Bomb) में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी और 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) में वह कार्तिक आर्यन संग दिखाई देंगी. मुंबई में बुधवार को मीडिया संग बातचीत में कियारा ने कहा, "मैंने कभी भी इस शैली (हॉरर-कॉमेडी) में काम करने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन 'लक्ष्मी बॉम्ब' के बाद 'भूल भुलैया2' आ रही है, ये दोनों ही काफी अलग तरह की फिल्में हैं, इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं."

'लक्ष्मी बॉम्ब' के बारे में कियारा ने कहा, "हमने इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और हम इसे बेहतरीन मनोरंजक बनाने की हम उम्मीद करते हैं क्योंकि मुझे यकीन है कि उम्मीदें काफी ज्यादा होंगी. मैं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सर की 'भूल भुलैया' की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं. यह पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसे मैंने देखा था." 'भूल भुलैया 2' के निर्देशक अनीस बज्मी हैं और भूषण कुमार इसके निर्माता है.

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, फैंस से कहा बचकर रहें

यह साल 2007 में आई हिट फिल्म 'भूल भुलैया' की सीक्वेल है, अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था. 'भूल भुलैया 2' 31 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी. राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित 'लक्ष्मी बॉम्ब' साल 2011 में आई तमिल हिट फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की रीमेक है. फिल्म में अक्षय के साथ कियारा भी हैं. यह फिल्म 22 मई, 2020 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).