देश

उपचुनाव नतीजे 2019: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का बिहार में खुला खाता, किशनंगज विधानसभा सीट जीती

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने पहली बार जीत हासिल की है. एआईएमआईएम के कमरुल होडा ने किशनगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्वीटी सिंह को हराकर जीत हासिल कर ली है. इसके साथ ही एमआईएमआईएम ने बिहार में अपना खाता खोल लिया है.

उपचुनाव नतीजे 2019: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का बिहार में खुला खाता, किशनंगज विधानसभा सीट जीती
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credits-ANI Twitter)

बिहार (Bihar) में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पहली बार जीत हासिल की है. एआईएमआईएम के कमरुल होडा (Kamarul Hoda) ने किशनगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी स्वीटी सिंह को हराकर जीत हासिल कर ली है.

किशनंगज विधानसभा सीट पर गुरुवार को मतगणना के पहले पांच राउंड की गिनती में राजग की ओर से भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह आगे थीं, परंतु छठे राउंड के बाद वह पिछड़ने लगीं और अंत तक वह पिछड़ती रहीं. एमआईएमआईएम के कमरुल होदा ने 10 हजार से अधिक मतों से स्वीटी सिंह को पराजित किया है. इसके साथ ही एमआईएमआईएम ने बिहार में अपना खाता खोल लिया है.

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: असदुद्दीन ओवैसी औरंगाबाद में रैली के बाद मस्ती के मूड में दिखे, ‘मियां भाई’ गाने पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

किशनगंज विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की स्वीटी सिंह को 60,258 मत मिले, जबकि एआईएमआईएम के कमरुल होदा ने 70,469 मत प्राप्त किए. उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर लोकसभा सीट और विधानसभा की पांच सीटों -किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर- के मतदाताओं ने 21 अक्टूबर को मतदान किया था. गुरुवार को इन सभी सीटों पर मतगणना हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2019 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).