उत्तर प्रदेश में 300 किसानों पर पराली जलाने के लिए मामला दर्ज
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशों के बावजूद उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 300 किसानों पर अपने खेतों में पराली जलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. इन मामलों को राजस्व अधिकारियों द्वारा बिलसंडा, नरिया, अमरिया, पूरनपुर, सेरामऊ, माधोटांडा, जहानाबाद, बिलासपुर व गजरौला गांवों के किसानों पर दर्ज किया गया है.