बॉलीवुड

अर्जुन माथुर और तनिष्ठा चटर्जी ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'लार्ड कर्जन की हवेली' में साथ आएंगे नजर

'मेड इन हेवेन' फेम एक्टर अर्जुन माथुर और अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी एक ब्लैक कॉमेडी में साथ काम करते नजर आएंगे जिसका शीर्षक 'लार्ड कर्जन की हवेली' है. आयुष्मान झा इस फिल्म के निर्देशक हैं और इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी से ब्रिटेन में शुरू इसे 'चौरंगा' के पुरस्कार प्राप्त लेखक बिकास मिश्रा द्वारा लिखा गया है.

अर्जुन माथुर और तनिष्ठा चटर्जी ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'लार्ड कर्जन की हवेली' में साथ आएंगे नजर
अर्जुन माथुर और तनिष्ठा चटर्जी (Photo Credits: IANS/Facebook)

'मेड इन हेवेन' फेम एक्टर अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) और अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी (Tannishtha Chatterjee) एक ब्लैक कॉमेडी में साथ काम करते नजर आएंगे जिसका शीर्षक 'लार्ड कर्जन की हवेली' है. आयुष्मान झा इस फिल्म के निर्देशक हैं और इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी से ब्रिटेन में शुरू होगी. आयुष्मान इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं जिसके बारे में उन्होंने कहा यह पांच किरदारों वाली कहानी है और इसका प्रत्येक भाग कहानी का एक अभिन्न अंग है और इसे हर एक कलाकार की जरूरत है.

आगे कहा कि मैं तनिष्ठा और अर्जुन का आभारी हूं जिनके काम की मैं सराहना करता हूं और किसी स्क्रिप्ट पर, जो हम सभी को समान मात्रा में रोमांचित करती है, उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं.

यह भी पढ़ें : अर्जुन माथुर का बड़ा बयान, कहा- मुझे नहीं लगता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अच्छे अभिनेता हैं

इसे 'चौरंगा' के पुरस्कार प्राप्त लेखक बिकास मिश्रा द्वारा लिखा गया है. 'लार्ड कर्जन की हवेली' को एक डॉर्क कॉमेडी के तौर पर बनाया जाएगा जिसकी कहानी दो जोड़े और एक पिज्जा डिजेवरी बॉय के इर्द-गिर्द घूमती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2019 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).