देश

बिहार: नशे में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जांच जारी

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक उप-निरीक्षक द्वारा थाना परिसर में नशे की हालत में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने की घटना ने एक बार फिर खाकी वर्दी को दागदार कर दिया है. एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुमार ने बताया कि आरोपी एसआई वेदानंद चौधरी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

बिहार: नशे में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जांच जारी
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

समस्तीपुर: बिहार (Bihar) के समस्तीपुर जिले में एक उप-निरीक्षक (SI) द्वारा थाना परिसर में नशे की हालत में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने की घटना ने एक बार फिर खाकी वर्दी को दागदार कर दिया है. एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जिला पुलिस के एक एसआई पर 11 साल की लड़की के साथ नशे की हालत में छेड़खानी का आरोप लगा है.

अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि घटहो थाना परिसर में ड्यूटी पर तैनात एसआई वेदानंद चौधरी ने गुरुवार रात शराब के नशे में धुत होकर एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की. पीड़िता ने जब इसकी शिकायत अन्य पुलिस अधिकारियों से की, तब इस मामले की जांच की गई और मामला सही पाया गया.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: 6 साल की भतीजी के साथ शराबी चाचा ने की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय के पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी एसआई की चिकित्सा जांच भी कराई गई है, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई है. कुमार ने बताया कि आरोपी एसआई वेदानंद चौधरी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2019 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).