आस्ट्रेलिया के जंगल में भीषण आग, 3 लोगों की हुई मौत 30 घायल
आस्ट्रेलिया में रविवार को दो प्रांतों के जंगलों में 70 से अधिक जगहों पर आग लगी रही. आग काबू करने के प्रायस में 1,300 दमकलकर्मियों के जुटे होने के बावजूद कम से कम तीन लोग मारे गए. इसके अलावा चार लोग लापता हैं. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार जंगल की आग ने मुख्य रूप से प्रभावित किया है, जहां सोमवार और मंगलवार को अग्निशमन सेवाओं ने खतरनाक स्थिति की चेतावनी दी थी