सरकारी तंत्र की बाधाओं के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन रवानगी में हुई देरी
पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को नो-फ्लाई सूची से निकालने में देरी करने के कारण उन्हें इलाज कराने के लिए रविवार को लंदन जाने के अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज प्रमुख को एग्जिट कंट्रॉल लिस्ट से बाहर करने के संबंध में नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) और गृह मंत्रालय शनिवार को निर्णय नहीं ले सका.
पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Prime Minister Nawaz Sharif) को नो-फ्लाई सूची से निकालने में देरी करने के कारण उन्हें इलाज कराने के लिए रविवार को लंदन जाने के अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (Pakistan Muslim League-Nawaz) प्रमुख को एग्जिट कंट्रॉल लिस्ट (ईसीएल) से बाहर करने के संबंध में नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) और गृह मंत्रालय शनिवार को निर्णय नहीं ले सका.
एक सूत्र ने डॉन न्यूज को बताया, "शरीफ अपने भाई शहबाज शरीफ के साथ रविवार सुबह पीआईए की उड़ान से लंदन जाने वाले थे. सभी तैयारियां हो गई थीं, लेकिन अंतिम समय में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) सरकार ने एक चाल चली और शरीफ का नाम ईसीएल सूची से नहीं हटाया."
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और PML के अध्यक्ष शहबाज शरीफ रविवार को लंदन के लिए होंगे रवाना
उन्होंने कहा कि सरकार ने शुक्रवार को बयान दिया था कि पूर्व प्रधानमंत्री का नाम ईसीएल से हटाना सिर्फ औपचारिकता है. उन्होंने कहा, "हम चकित हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान के आश्वासन तथा उनके सलाहकार और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के सकारात्मक बयानों के बावजूद नवाज शरीफ का नाम ईसीएल से नहीं हटा, जिससे पता चलता है कि इस संबंध में जरूर कोई समस्या है."
सूत्र ने इस देरी को शरीफ के स्वास्थ्य की नजर से बहुत खतरनाक बताया. उन्होंने डॉन न्यूज को बताया, "नवाज शरीफ की तबीयत बहुत नाजुक है, और उनकी हालत प्लेटलेट्स की अस्थिरता के कारण लगातार बिगड़ती जा रही है. सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास से सिर्फ स्थिति बिगड़ती जा रही है." प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, नवाज शरीफ को शुक्रवार को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2019 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

