उत्तराखण्ड में राशन की दुकानों में मिलेगा सैनिटाइजर और मास्क
कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उत्तराखण्ड में अब सरकारी राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल, चीनी के साथ ही टूथपेस्ट, दाल, नमक, ओआरएस, सैनिटाइजर और मास्क भी मिलेगा. यही नहीं रोजमर्रा की जरूरत की अन्य चीजें भी राशन डीलर बेच सकेंगे.