Go Corona Go Song: DJ शीजवुड ने दीपशिखा नागपाल के साथ कोरोना वायरस पर बनाया नया गाना, देखें Video
भारत में कोविड-19 के कारण पूरी तरह से लॉकडाउन हो गया है. ऐसे में डीजे शीजवुड और दीपशिखा नागपाल एक नए गाने 'गो कोरोना गो' के साथ आए हैं.
भारत में कोविड-19 के कारण पूरी तरह से लॉकडाउन हो गया है. ऐसे में डीजे शीजवुड (DjSheizwood) और दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) एक नए गाने 'गो कोरोना गो' (Go Corona Go) के साथ आए हैं. इस गाने को डीजे शीजवुड ने संगीत दिया है और कुंवर जुनेजा (Kunwar Juneja) ने इसके बोल लिखें हैं. इस गाने के माध्यम से निमार्ता सभी से इस महामारी से एक साथ लड़ने और सुरक्षित रहने का अनुरोध कर रहे हैं.
इस बारे में डीजे शीजवुड ने कहा, "इसे लेकर खेद जताने से बेहतर सुरक्षित होना है. मैं लोगों से घर के अंदर रहने, सार्वजनिक समारोहों से बचने, मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करने और सुरक्षित रहने का अनुरोध करता हूं." ये भी पढ़ें: COVID-19: ऋतिक रोशन ने की अपील, कहा- मैं जानता हूं कि कुछ बड़े किसी की नहीं सुनते हैं लेकिन बाहर जाने में बहादुरी नहीं है
वहीं दीपशिखा ने कहा, "इसे दूर करने का सबसे अच्छा तरीका संभावित खतरे से बचने के लिए सावधान रहना है.
स्वास्थ्य ही धन है, यह सबसे बेहतर समय जब लोग इसे लागू कर सकते हैं." अर्पित म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत इस गाने को अजय जसवाल ने प्रोड्यूस किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2020 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

