बिकिनी में सनबाथ का लुफ्त उठा रहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी बालकनी में बिकिनी पहने सनबाथ का लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा (Krishna Shroff) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी बालकनी में बिकिनी पहने सनबाथ का लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं. कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर अपने दो वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें उन्हें ब्लैक कलर की बिकिनी में देखा जा सकता है. पहले वीडियो में वह अपने बॉयफ्रेंड एबन हयाम्स (Eban Hyams) के ऊपर अपनी बॉडी को बैलेंस करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरे में वह अपनी बालकनी में सनबाथ लेती दिख रही हैं.
अपने इस पोस्ट के कैप्शन में कृष्णा ने लिखा, "हमारे रास्ते कोई भी परिस्थिति आए उसे बेहतर बनाने की कोशिश करें. उम्मीद करती हूं कि आप सभी अपने घरों में हैं. अपने शरीर और मन को स्वस्थ व खुश रखें." यह भी पढ़ें: Coronavirus: विराट कोहली ने लोगों से की अपील, प्लीज अब आप लोग जाग जाइए, मामले की गंभीरता और सच्चाई को समझिए
टाइगर की गर्लफ्रेंड कही जाने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patni) ने फायर ईमोजी के साथ इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
जबकि टाइगर ने इसके कमेंट में प्यूक ईमोजी पोस्ट किया है.
अभिनेता अस्मित पटेल ने कृष्णा के इस पोस्ट पर लिखा है, "आप दोनों सीरियस कपल गोल्स हैं."
इस वीडियो को अब 45 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. कृष्णा अकसर अपने बॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी से प्रशंसकों को रूबरू कराती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2020 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

