देश

जमीयत उलेमा हिंद ने लोगों से की लॉकडाउन का सख्ती से पालन की अपील

पूरा देश इस वक्त कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ रहा है ऐसे में शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज अदा न करने के लिए जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सबसे घर में नमाज अदा करने को कहा है.

जमीयत उलेमा हिंद ने लोगों से की लॉकडाउन का सख्ती से पालन की अपील
लॉकडाउन के दौरान पुलिस

नई दिल्ली: पूरा देश इस वक्त कोरोनावायरस (Covid-19) के खिलाफ लड़ रहा है ऐसे में शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज अदा न करने के लिए जमीयत उलेमा हिंद (Jamiat Ulema-e-Hind) के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी (Arshad Madani) ने सबसे घर में नमाज अदा करने को कहा है. उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही एक मात्र तरीका है कोरोना जैसी महामारी से बचने का.

उन्होंने कहा, "जमीयत उलेमा हिंद कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की सभी से गुजारिश करती है और इस दौरान सभी से खुले दिल से गरीबों और बेसहाय लोगों की मदद करने की अपील भी करती है." यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद नमाजियों के लिए 31 मार्च तक बंद

मौलाना मदनी ने कहा कि इस वक्त देश कठिनाइयों से गुजर रहा है और सभी को एकजुट होकर कोरोना जैसी महामारी से लड़ना होगा. नमाज अदा करने को लेकर मौलाना मदनी ने कहा कि सम्पूर्ण देश में इस वक्त लॉकडाउन है इसलिए मुसलमानों को मस्जिदों के बजाय अपने-अपने घरों में नमाज अदा करनी चाहिए और मस्जिद में इमाम ही जुमे की नमाज पढ़ें. जुमा के अलावा इमाम, खादिम, मुअज्जिन अजान देकर मस्जिद में पांचों वक्त की नमाज जमात के साथ अदा करें और बाकी लोग अपने अपने घरों में नमाज पढ़ें.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2020 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).