कपिल देव ने कहा- हम कोरोना वायरस से लड़ाई जरुर जीतेंगे
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने देश के नागिरकों से 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने की अपील की है. इस समय फैली भयंकर बीमारी कोरोनावायरस के कारण भारतीय सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने देश के नागिरकों से 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने की अपील की है. इस समय फैली भयंकर बीमारी कोरोनावायरस के कारण भारतीय सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है. कपिल ने कहा कि घरों में रहकर लोग इस बीमारी को रोकने में अपना योगदान दे सकते हैं. कपिल ने स्पोर्टस्टार ने कहा, "आप लोगों को घरों में रहना है. इसलिए घरों में रहिए. कम से कम हम इतना तो इस बीमारी को रोकने के लिए कर सकते हैं."
विश्व विजेता कप्तान ने कहा, "इसे सकारात्मक तरीके से लिया जा सकता है. आपको अपने आप को इस स्थिति को कबूल करने के लिए चुनौती देनी होगी. आपके अंदर विश्व है. आपका परिवार. आपके पास अपने आप का मनोरंजन करने के लिए किताबें,टीवी, संगीत और आपके परिवार वाले हैं."
यह भी पढ़ें- कपिल देव ने कहा- एक क्रिकेट फैंस के तौर पर धोनी को खेलते हुए देखना चाहता हूं
कपिल न कहा कि यह मुश्किल समय जनता को ज्यादा जिम्मेदार बनाएगा. कपिल ने कहा, "लोगबाग आपकी सफाई की सीख याद रखेंगे. उम्मीद है कि लोग अब अपने हाथ धोना सीख जाएंगे और खुले में पेशाब नहीं करेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2020 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

