गाजियाबाद/बुलंदशहर: हरियाणवी मनोरंजन जगत (Haryanvi Entertainment Industry) के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेत्री और सोशल मीडिया सनसनी (Popular Actress And Social Media Sensation) दिव्यांका सिरोही (Divyanka Sirohi) का मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 की देर रात निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 30 वर्षीय दिव्यांका को अचानक चक्कर आए और वह गिर पड़ीं. बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था और गिरने की वजह से उनके सिर में भी गंभीर चोट आई थी. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें: Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
अंतिम संस्कार और शोक का माहौल
दिव्यांका सिरोही का अंतिम संस्कार बुधवार, 22 अप्रैल की सुबह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में किया गया. इस दौरान उनके परिवार, करीबी दोस्तों और हरियाणवी फिल्म जगत के कई सितारों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. उनके आकस्मिक निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है.
टिक-टॉक से शुरू हुआ सफलता का सफर
दिव्यांका सिरोही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थीं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिक-टॉक (TikTok) से की थी, जहाँ उनके एक वीडियो के वायरल होने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था. उन्होंने 50 से अधिक हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम किया और मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी (KD) जैसे नामी कलाकारों के साथ सहयोग किया. वह अपनी जीवंत अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती थीं.
दिव्यंका सिरोही की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर
सोशल मीडिया पर थी जबरदस्त लोकप्रियता
दिव्यांका की लोकप्रियता केवल स्क्रीन तक सीमित नहीं थी, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी उनकी गहरी पैठ थी. इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन (13 लाख) से अधिक फॉलोअर्स थे, जहां वह अक्सर अपनी तस्वीरें और रील साझा करती रहती थीं। प्रशंसकों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि करियर के चरम पर मौजूद यह युवा कलाकार अब उनके बीच नहीं है.
पारिवारिक पृष्ठभूमि
मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका अपने माता-पिता और दादी के साथ गाजियाबाद में रहती थीं. उनके परिवार में उनके भाई हिमांशु और दो बहनें, दीपांशु और जसमीत हैं. दिव्यांका के चले जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.













QuickLY