बॉलीवुड

Lock Down In India: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम घर पर कर रही हैं ये काम, फैंस को दी रही हैं वेलनेस टिप्स

लॉकडाउन के कारण इस वक्त सारे सलून बंद हैं और घर से निकलने की भी मनाई हैं. ऐसे में यामी गौतम ने घर पर ही अपनी स्किन की देखभाल करने का निर्णय लिया. इसके लिए वो होम-मेड प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल कर रही हैं.

Lock Down In India: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम घर पर कर रही हैं ये काम, फैंस को दी रही हैं वेलनेस टिप्स
यामी गौतम (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन के कारण इस वक्त सारे सलून बंद हैं और घर से निकलने की भी मनाई हैं. ऐसे में यामी गौतम ने घर पर ही अपनी स्किन की देखभाल करने का निर्णय लिया. इसके लिए वो होम-मेड प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल कर रही हैं. उन्होंने एक होम-मेड स्क्रब की फोटो साझा की, जो उन्होंने खुद बनाया था. ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुए बॉलीवुड सितारें, अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक ने फैन्स की अपील (Video)

यामी ने सोशल मीडिया पर इस फोटो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, "घर पर स्क्रब बनाया..हैशटैग स्टे होम हैशटैग स्टेसेफ,". ये भी पढ़ें:  दिशा पटानी ने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन संग कृष्णा श्रॉफ बनाया मजेदार TikTok Video

 

View this post on Instagram

 

Made some homemade scrubs 🍃 #stayhome #staysafe 🙏🏻

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

यामी इस समय कुकिेंग में भी हाथ आजमा रही हैं. हाल ही में उन्होंने ग्लूटिन फ्री ब्रेड बेक की थी. इस क्वारंटाइन के वक़्त का फायदा यामी अपने अलग अलग स्किल अपनाकर अपने  अंदर छुपे हुए कलाकार को बाहर निकाल रही है. कभी कुकिंग के जरिए तो कभी घरेलु स्क्रब बनाकर.  ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: बिना जिम गए घर पर कैसे रखे खुद को फिट, कैटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

फिल्मों को लेकर बात करें तो यामी को "बाला" (Bala) में एक टिकटॉक (Tiktok)  स्टार के तौर पर देखा गया था. अब हम उन्हें "गिन्नी वेड्स सन्नी" (Ginny Weds Sunny) में देखेंगे, इसमें विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2020 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).